Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अगर फिजिकल है फीट, तो बिना परीक्षा रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 63000 से अधिक सैलरी

 Defence Ministry Recruitment 2024 sarkari Naukri : रक्षा मंत्रालय में नौकरी (Govt Job) पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन कर रहे है, तो नीचे दिए गए इन बातो को ध्यान से पढ़े.

रक्षा मंत्रालय की बम्फर भर्ती, 63000 सैलरी


Defence Ministry Recruitment 2024 Notification: अगर आप फिजिकल फीट होने के साथ 10वीं पास है और (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे है, तो आप के लिए बेहतरीन मौका है. रक्षा मंत्रालय ने फायरमैन के पदों पर भर्तीयो पर वैकेंसी निकली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक और योग्य है, तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. रक्षा मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2024 के तहत कुल 40 पदों पर

 बहाली की जाने वाली है. उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 23 मई तक या उससे पहले कर सकते हैं. अगर आप भी रक्षा मंत्रालय के इस नौकरी को पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन दिए गए तमाम खास बातो को ध्यान से पढ़े. 

रक्षा मंत्रालय के जरिए भरे जाने वाले पद         

     कन्नूर के लिए पदों की संख्या -02                              कोच्चि के लिए पदों की संख्या -38

रक्षा मंत्रालय में कौन कर सकता है आवेदन

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे है, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. 

रक्षा मंत्रालय में फॉर्म भरने की आयु सीमा                   

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2024 के तहत जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए. 

रक्षा मंत्रालय में चयन होने पर मिलेगी सैलरी             

रक्षा मंत्रालय के इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल 02 के तहत 19900 रूपये से 63200 रूपये तक भुगतान किया जाएगा. 

ऐसे मिलेगी यहां नौकरी                                      

रक्षा मंत्रालय के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट और डैक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. टेस्ट और डैक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख, समय और स्थान बाद में शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा. 

यहां से आवेदन करें 

Defence Ministry Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

अन्य जानकारी                                        

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित फार्मेट में सही से भरे हुए आवेदन फार्म को आवश्यक डैक्यूमेंट के साथ पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा फ्लैग ऑफिसर (सिविलियन रिक्रूटमेंट सेल के लिए ) मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान नौसेना बेस, कोच्चि - 682004 को भेजना होगा. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ